दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा

दिल्ली हिंसा को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली हिंसा मामले में FIR दर्ज करने का आदेश देने में 5 साल से ज्यादा का वक्त लग गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज पुलिस को FIR करने का आदेश दिया, जबकि यह काम पुलिस को खुद से करना चाहिए था। कोर्ट के आदेश के बाद AAP ने कपिल मिश्रा का इस्तीफा भी मांगा है।

पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 24 से 26 फरवरी 2020 के दौरान दिल्ली में दंगे हुए थे। इस दंगे में 51 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 26 फरवरी को जब दंगे चल रहे थे उस दिन दिल्ली हाई कोर्ट के जज मुरलीधर ने पुलिस से पूछा था कि कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज क्यों नहीं हुई। इस पर तो पुलिस ने कहा कि उसने वीडियो नहीं देखा है। इस पर जज ने वो वीडियो भी कोर्ट में चलवाए. कपिल ने DCP के सामने ही हेट स्पीच दिया था और फिर वहीं पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। उन पर सीधे 2 समुदाय के लोगों को भड़काने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस पर भड़के भारद्वाज…

उन्होंने बताया कि जस्टिस मुरलीधर ने 26 फरवरी को पुलिस को कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेश दिया था। तब तुषार मेहता ने कहा था कि सही समय पर FIR दर्ज होगी।

ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 26 फरवरी को यह आदेश हुआ था और इसी दिन ही कॉलेजियम ने जस्टिस मुरलीधर का ट्रांसफर कर दिया। ट्रांसफर को लेकर उसी रात में ही नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा के यहां करोड़ों रुपये जलने की घटना से 5 साल पहले ही इस ट्रांसफर के जरिए न्याय व्यवस्था की सच्चाई सामने आ गई थी। इस ट्रांसफर के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

उन्होंने आगे कहा, “FIR का यह आदेश बहुत कम है, लेकिन आज देश के जो हालत हैं, उसमें यही बहुत है। जांच दिल्ली पुलिस को ही करना है। अब जबकि FIR का आदेश हुआ है। सबसे कम मोरालिटी यही है कि कपिल मिश्रा का इस्तीफा लेना चाहिए।” कोर्ट ने इस मामले के दयालपुर के SHO पर भी FIR करने का आदेश दिया है। उन पर आरोप है कि उनकी भी दंगे में भूमिका थी।

बिजली कट पर मंत्री सूद पर क्या बोले भारद्वाज…

दूसरी ओर, राजधानी दिल्ली में जारी बिजली कटौती पर दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद के आरोप पर भी AAP ने हमला किया। सूद की ओर से बिजली कटौती की भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बयान पर भारद्वाज ने कहा कि जिन फेक अकाउंट्स का जिक्र आशीष सूद कर रहे हैं, वे तो चुनाव से पहले बीजेपी के लिए वोट मांग रहे थे।

भारद्वाज ने कहा कि इसी अकाउंट्स से कहा जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल को भगाना है और बीजेपी की सरकार बनानी है। जबकि वे लोग CA नंबर दे रहे हैं, BSES उनका जवाब दे रही है। जो लोग सड़कों पर इस मुद्दे को लेकर बैठे थे क्या वे भी फेक थे। आशीष सूद अपना फोन नंबर दे दें, लोग उन्हीं पर शिकायत कर लिया करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000