दर्दनाक सड़क हादसा; रान्ग साइड चल रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लड़कियों की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि आखिरी यह हादसा कैसे और क्यों हुआ। पुलिस ने बताया कि एक कार में सवार चार लोग नैनीताल से हरियाणा के रोहतक लौट रहे थे। इस दौरान वह दिल्ली जाने की कोशिश में रास्ता भटक गए और फिर मुरादाबाद बाईपास की ओर मुड़ते समय वह हादसे का शिकार हो गए।

मुरादाबाद में मंगलवार की देर रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एक कार में सवार चार लोग नैनीताल से घूमकर हरियाणा के रोहतक लौट रहे थे, जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां थी। इस बीच वह दिल्ली आने के दौरान रास्ता भटक गए और वह मुरादाबाद बाईपास की ओर मुडने लगे।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी कार को टक्कर…

तभी एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत लड़कियों की पहचान शिवानी और सिमरन के तौर पर हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कार सवार लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब दोनों लड़कियों ने दम तोड़ दिया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को कार से निकालकर पुलिस और स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

दो लड़कियों की मौत…

पुलिस ने मौके से दोनों लड़कियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मूढ़ापांडे इलाके के जीरो पॉइंट चौकी के पास हुए सड़क हादसे में दो लड़िकयों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने वरना कार को सामने से जोरदार टक्कर मारी थी। सड़क हादसे की जनकारी मिलते ही मोके पर तुरंत थाना पुलिस और NHAI की टीम और एम्बुलेंस पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000