चार दिन से लापता युवक का पानी की टंकी में मिला शव, इलाके में हड़कंप

लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में 31 मार्च रात से लापता हुए युवक का शव शुक्रवार सुबह घर के सामने आरओ प्लांट की पानी की टंकी में पड़ा मिला। चार दिन से बंद प्लांट में संचालक की मां पहुंची। बदबू आने पर टंकी में देखा तो शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।शव लेकर जा रही एंबुलेंस को रोक दिया और हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन की शिकायत पर प्लांट संचालक और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सत्यम 31 मार्च रात करीब 10 बजे निकला था घर से…

जानकारी के मुताबिक, सत्यम उर्फ पिंटू सी-165 उत्तरांचल विहार कालोनी में पिता ओमवीर, मां फूल देवी, भाई शिवम व बहन पूजा और सोनाली के साथ रहता था। वह एसी मैकेनिक था। सत्यम 31 मार्च रात करीब 10 बजे पिता से कुछ ही देर में आने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा।

स्वजन ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार रात को स्वजन लोनी बॉर्डर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। शाम तहरीर देकर पुलिस को लापता होने की जानकारी दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

बेटे ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना…

शुक्रवार सुबह उनके घर के सामने पानी के प्लांट में संचालक की मां पहुंची। प्लांट में बदबू आने पर उन्होंने पानी की टंकी में झांककर देखा तो पता हाथ दिखाई दिया। उन्हें चक्कर आ गए वह शोर मचाकर बाहर आईं, बेटे को जानकारी दी। बेटे ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अजय कुमार सिंह, लोनी बार्डर थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया।

आरओ प्लांट के अंदर ले जाकर की हत्या…

पानी की टंकी को काटकर देखा तो शव पुराना प्रतीत हो रहा था। पैंट से युवक की पहचान सत्यम उर्फ पिंटू के रूप में हुई। स्वजन ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हत्या कर शव छिपाने का लगाया आरोप, रोकी एंबुलेंस: मौके पर पहुंचे स्वजन ने प्लांट के संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि उसने ही घर से बुलाकर स्कूटी पर साथ ले गया। आरओ प्लांट के अंदर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में…

हत्या को छुपाने के लिए उसके शव को पानी की टंकी में डाल दिया। काम का बहाना लेकर प्लांट बंद कर वहां से चला गया। दो तीन दिन से आसपास के रहने वाले लोगों से कार भी मांग रहा था। स्वजन ने आरोपित पर कार्रवाई की मांग करने हुए हंगामा कर दिया। शव ले जा रही एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया।

पुलिस ने काफी समझाकर लोगों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मौके पर सक्रिय संदिग्ध नंबर का डाटा उठाया है। पुलिस ने उसकी स्कूटी की छानबीन की तो यह घर से दूर एक शराब ठेके के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली।

फरवरी से नहीं था मोबाइल…

पुलिस जांच में सामने आया है कि सत्यम के पास फरवरी से मोबाइल नहीं था। प्लांट संचालक और सत्यम कई वर्षों से दोस्त थे। साथ में ही देखे जाते थे। वहीं जांच में सामने आया स्वजन ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस को शिकायत की। शुक्रवार सुबह सात बजे सत्यम का शव प्लांट में मिला। शुक्रवार शाम को स्वजन ने प्लांट संचालक अरुण व उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव फूला होने के कारण शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। स्वजन की ओर से मिली शिकायत के आधार पर प्लांट संचालक और उसकी मां के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्लांट संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000