महिला क्लर्क की हत्या; अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुराल वाले, 4 लोगों पर केस दर्ज

चरखी दादरी की रहने वाली एक महिला क्लर्क की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी। महिला का शव अस्पताल के सामने एक गाड़ी में मिला। मृतका के मायके पक्ष को जब पता लगा तो मौके पर पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

कालोनी के रहने वाले युवक से हुई थी लव मैरिज…

पुलिस पूछताछ में चरखी दादरी के घीकाड़ा रोड के रहने वाले जगबीर ने बताया कि उसकी बेटी प्रीति की बस स्टैंड रोड सामने कालोनी के रहने वाले आशीष से लव मैरिज हुई थी। प्रीति लोक निर्माण विभाग में क्लर्क थी। जिसकी ड्यूटी दादरी विश्राम गृह में थी। जगबीर ने आरोप लगाया कि बीती रात ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रीति की करंट लगाकर हत्या कर दी। प्रीति के पैर की उंगली और अंगूठा जला हुआ है।

मामले में मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि प्रीति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रीति की साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि आशीष कोई काम धंधा नहीं करता था और प्रीति पर रुपयों के लिए दबाव बनाता था। हर रोज मारपीट करता था।

हत्या से पहले पिता से हुई थी बात…

जगबीर ने बताया कि प्रीति कल 5 बजे ड्यूटी से आई थी। उस वक्त वह सब ठीक बता रही थी, लेकिन रात 11 बजे हत्या का सूचना मिली। जगबीर ने कहा कि ससुराल वालों ने बताया कि प्रीति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है, जिसको निजी अस्पताल लाया गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो प्रीति का शव गाड़ी में था वहां पर ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। जिसके पैर की एक उंगली और अंगूठा जला हुआ था।

4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज…

हेड क्वार्टर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मृतक प्रीति के पिता जगबीर की शिकायत पर 4 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पति आशीष, देवर दीपक, मामा संदीप और मौसी प्रमिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000