संविधान के विरुद्ध है जस्टिस यशवंत वर्मा की शपथ,गुपचुप आयोजन से इलाहाबाद हाईकोर्ट बार नाराज

प्रयागराज।कैश कांड में घिरे दिल्ली हाईकोर्ट से स्थानांतरित जस्टिस यशवंत वर्मा को शनिवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश की शपथ दिला दी गई।परंपरागत तरीके से हटकर गुपचुप तरीके से ली गई शपथ से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नाराज हो गया है। इस शपथ को संविधान के खिलाफ भी बताते हुए प्रस्ताव भी पास किया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने गुप्त तरीके से शपथ ग्रहण की निंदा करते हुए कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में वापस भेजे जाने के खिलाफ हमारे विरोध को देखते हुए भारत के प्रधान न्यायाधीश ने बार के सदस्यों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि न्यायिक प्रणाली की गरिमा को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

अनिल तिवारी ने कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ प्रथमदृष्टया विश्वसनीय सबूत मिलने के बाद इन-हाउस जांच की जा रही है और हमें यह बताया गया कि यह जांच युद्ध स्तर पर की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सबूतों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट न किया जाए और इसके बाद भी जस्टिस यशवंत वर्मा को गुप्त तरीके से शपथ ग्रहण करा दी गई। अनिल तिवारी ने कहा कि न्यायाधीश को शपथ दिलाना हमारी न्यायिक प्रणाली में एक सर्वोत्कृष्ट घटना है। संस्था में समान हितधारक होने के नाते वकीलों को इससे दूर नहीं रखा जा सकता।

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि यह शपथ भारत के संविधान के विरुद्ध है, इसलिए एसोसिएशन के सदस्य असंवैधानिक शपथ से जुड़ना नहीं चाहते। बार ने जो संकल्प लिया, वह खुलकर कहा और इतना ही नहीं संकल्प की कॉपी भी सभी को भेजी,लेकिन बार यह समझने में विफल रही कि यह शपथ गुप्त क्यों ली गई। बार को यह समझाया गया कि व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हर कदम उठा रही है, लेकिन इस शपथ की सूचना बार को क्यों नहीं दी गई। यह एक ऐसा प्रश्न है, जिसने फिर से न्यायिक व्यवस्था में लोगों के विश्वास को खत्म कर दिया है,जिस तरह से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को बार की पीठ पीछे शपथ दिलाई गई, उसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जाती है।

हाईकोर्ट बार के महासचिव विक्रांत पांडेय ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर कहा कि शपथ ग्रहण परंपरागत और निरंतर खुली अदालत में होता रहा है।अधिवक्ता समुदाय को इस बारे में जानकारी न देने से उनका इस संस्था में विश्वास खत्म हो सकता है। विक्रांत पांडेय ने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया कि वे मौलिक मूल्यों की रक्षा करें और इस संस्था की परंपराओं का पालन करें।

विक्रांत पांडेय ने पत्र में लिखा कि अधिकांश न्यायाधीशों को भी उक्त शपथ में आमंत्रित/सूचित नहीं किया गया। इस प्रकार कानूनी और पारंपरिक रूप से न्यायमूर्ति वर्मा को दिलाई गई शपथ भ्रामक व अस्वीकार्य है। विक्रांत पांडेय ने उक्त घटना की निंदा करते हुए मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई प्रशासनिक या न्यायिक कार्य न सौंपें।

हाईकोर्ट बार के उपाध्यक्ष अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी और एडवोकेट्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव देशरतन चौधरी ने बताया कि उड़ीसा हाईकोर्ट से स्थानांतरित जस्टिस अरिंदम सिन्हा व दिल्ली हाईकोर्ट से स्थानांतरित जस्टिस सीडी सिंह के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रजिस्ट्रार जनरल ने आमंत्रण भेजा है। दोनों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को दिन में 11 बजे चीफ जस्टिस के न्याय कक्ष में आयोजित किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000