गाजीपुर में डीएम की बड़ी कार्रवाई; सात लेखपाल सस्पेंड, पांच संविदा कर्मी पर एफआईआर, सीडीओ के स्टेनो का तबादला

गाजीपुर में आय और निवास प्रमाणपत्र फर्जी बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मामले में अब तक 10 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। वहीं, सीडीओ के स्टेनो को हटाकर जमानिया तहसील से संबद्ध कर दिया है, जबकि उनकी जगह पर डीडीओ ऑफिस के बाबू को तैनात किया गया है। इसी तरह जमानिया की एसडीएम के पास से डीपीओ के अतिरिक्ति चार्ज को हटा लिया गया है।

जिले में आंगनबाड़ी भर्ती के दौरान लगाए गए आय और निवास प्रमाणपत्र के फर्जी होने को लेकर 14 शिकायतें आई। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की ओर से कराई गई जांच में सभी शिकायतें सही मिलीं। शिकायतों में 13 अपात्र बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाणपत्र लगाए पाए गए।

इसमें सीडीओ के स्टेनो राधेश्याम यादव की बेटी और चौकड़ी निवासी पूजा का आय प्रमाणपत्र भी बीपीएल श्रेणी का मिला, जबकि उनके पति अजीत कुमार सरकारी शिक्षक हैं। इसी तरह लेखपाल, जवान, पुलिस के सिपाही, शिक्षक, रेलवे कर्मचारी, ग्राम प्रधान, कोटेदार तक की पत्नियों को इसी तरह का फर्जीवाड़ा कराकर नियुक्ति पत्र थमा दिया गया है।

मामला खुलते ही सीडीओ के स्टेनो की बेटी समेत अन्य लोगों ने त्यागपत्र दे दिया। इसी तरह एक मामला बाराचावर ब्लाॅक के दिलशादपुर में अंजलि चौहान का भी सामने आया, जिनकी शादी हो चुकी है। लेकिन, लेखपाल ने शादी के बाद भी मायके वाले पते से ही निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

प्रकरण को डीएम ने भी गंभीरता से लिया और संबंधित प्रमाणपत्र को जारी करने वाले 10 लेखपालों को निलंबित कर दिया। हालांकि इसी मामले में तीन लेखपाल पहले से ही निलंबित हो चुके हैं। साथ ही कासिमाबाद, सदर, सैदपुर, जखनिया और जमानिया में प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि पर तैनात पांच तहसीलदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000