हाय रे सास, दामाद के सामने बेटी की आशिक से करवा दी शादी, पत्नी को विदा होते देखता रह गया पति

फर्रुखाबाद। शादी 7 जन्मों का बंधन होता है, लेकिन आजकल शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते की भी कोई गारंटी नहीं।चले तो ताउम्र,नहीं तो बीच में ही रिश्ता खत्म। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक अजीबोगरीब शादी देखने को मिली। पत्नी को पति का रवैया पसंद न आया तो वो मायके चली गई,जब पति उसे वहां लेने पहुंचा तो पत्नी ने साथ जाने से साफ मना कर दिया। पत्नी का विवाह उसके प्रेमी के साथ करवाया गया वो भी उसी के पति के सामने। पति अपनी आंखों से पत्नी की विदाई देखता रह गया,लेकिन उसे रोक नहीं पाया।

मामला जिले कायमगंज के कम्पिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर खास गांव का है।सिकंदर खास गांव की वैष्णवी की शादी पटियाली थाना क्षेत्र के भंवर सिंह के साथ साल 2023 में हुई थी।शादी के बाद से ही वैष्णवी और भंवर सिंह के बीच अनबन रहती थी,जिससे वैष्णवी अधिकतर मायके में ही रहती थी।इधर वैष्णवी का प्रेम प्रसंग अपने गांव के ही मनोज से चल रहा था।भंवर सिंह ने वैष्णवी को बुलाने की बहुत कोशिश की,लेकिन वैष्णवी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। वैष्णवी का कहना था कि पति का रवैया उसके साथ अच्छा नहीं है।

पति भंवर सिंह ने वैष्णवी के परिजनों से भी इस बारे में बात की,जब वैष्णवी ने पति भंवर सिंह के साथ रहने से मना कर दिया और प्रेमी मनोज के साथ रहने की बात कही तो सभी सन्न रह गए।हालांकि वैष्णवी की मां ने फिर फैसला लिया कि बेटी की शादी उसके प्रेमी से ही करवा देते हैं।पति भंवर सिंह यह सुनकर सन्न रह गया,तब वैष्णवी की मां ने कहा कि जब मेरी बेटी तुम्हारे साथ रहना ही नहीं चाहती तो इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का कोई मतलब भी नहीं।फिर उन्होंने दामाद भंवर सिंह की मौजूदगी में वैष्णवी का विवाह प्रेमी मनोज के साथ तहसील परिसर में करवा दिया। वैष्णवी अपने प्रेमी मनोज के साथ खुशी-खुशी अपनी नई ससुराल चली गई और बेचारा भंवर सिंह पत्नी की विदाई देखता रह गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000