दामाद के साथ भागी मां तो भड़की बेटी, कहा-घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। सास ने ये कदम तब उठाया जब 16 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी होनी थी। जिस लड़के के साथ उसकी बेटी की शादी होनी थी,सास उसी को दिल दे बैठी। घर से जेवर-कैश आदि लेकर उसके साथ भाग गई।

इसके बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है,जिस बेटी की शादी होनी थी उसकी तबीयत खराब हो गई,उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।महिला का पति जितेंद्र पुलिस थाने का चक्कर काट रहा है। मां की हरकत बेटी बहुत हैरान और परेशान है,उसे यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे उसकी मां ही उसकी खुशियों की दुश्मन बन गई।बेटी जहां अपनी शादी के सपने देख रही थी वहीं अब उसकी मां की हरकत ने उसके सारे अरमानों को चकनाचूर कर दिए है।

बेटी अपनी मां की हरकत पर बहुत गुस्सा है,उसका कहना है कि उसे अब अपनी मां से कोई मतलब नहीं है,बेटी सिर्फ इतना चाहती है कि मां जो पैसा-सोना-चांदी घर से लेकर गई है, वह वापस आ जाए,मां अब जीए चाहे मरे,उससे कोई मतलब नहीं है।मां घर से एक-एक पाई ले कर चली गई है,घर में 10 रुपये भी नहीं छोड़े,पूरा घर खाली कर दिया है, लगभग 5 लाख का जेवर और 3.50 लाख रुपये कैश लेकर फरार हुई है।

बताया जा रहा है कि सास ने हाल ही में अपने होने वाले दामाद को स्मार्टफोन दिलवाया था।दोनों अक्सर फोन पर बात करते रहते थे,इस बीच दोनों में प्यार का बीज पनप गया,दोनों भाग गए। मामले में महिला के पति जितेंद्र का कहना है कि जब वह बेटी की शादी के लिए अपने घर आया तब पता चला कि पत्नी अपने होने वाले दामाद से 20-20 घंटे बात करती है,पहले नॉर्मल लगा,लेकिन अब शक हकीकत में बदल गया,जितेंद्र ने कहा कि अब वह सिर्फ ये चाहते हैं कि पुलिस उनकी पत्नी को खोजे और परिवार के सामने लेकर आए,कैश-जेवर भी वापस दिलाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000