आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी

बांदा। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड का खुलासा होने के बाद देश में पतियों को धमकाने की खबरें थम नहीं रही हैं।‌अब एक मामला बांदा से आया है। यहां एक महिला ने अपने शरीर पर अपने आशिक का नाम गुदवाया है। जब उसके पति ने आपत्ति जताई तो उसे 30 टुकड़े करके ड्रम में भर देने की धमकी दी है। यही नहीं महिला अब अपने पति पर जमीन जायदाद बेच कर रुपये देने का दबाव बना रही है। पीड़ित पति ने एसपी बांदा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र में जरर गांव का है।जरर गांव के जगबंदन पाठक ने एसपी की जनसुनवाई में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। जगबंदन ने कहा कि उसकी जान को खतरा है। उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं,उसके दो बेटियों के अलावा एक बेटा भी है।बावजूद इसके उनकी पत्नी तीन साल से अवैध संबंध में है, उसका प्रेमी औरैया जिले का रहने वाला मोनू सिंह है, 6 महीने पहले एक रात उनके घर में घुस आया था। उन्हें पता चला तो शोर मचाया और गांव वालों को बुला लिया,इसके बाद गांव के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था, इतने के बाद भी उसकी पत्नी की आशिकी खत्म नहीं हुई।

पति से मांग रही प्रेमी का खर्चा पानी

पीड़ित जगबंदन पाठक ने बताया कि अब उसकी पत्नी सारी जमीन जायदाद बेचकर रुपया लाने का दबाव बना रही है,वह लगातार उससे अपने आशिका का भी खर्चा पानी मांग रही है, वहीं पैसा नहीं देने पर वह मेरठ वाले सौरभ राजपूत जैसा हाल करने की धमकी दे रही है।पत्नी कहती है कि सौरभ के तो केवल 15 ही टुकड़े हुए थे, तुम्हारे 30 टुकड़े कर ड्रम में भर देगी।

पति को है काटकर ड्रम में भर देने का डर

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित जगबंदन पाठक ने कहा कि इस संबंध में उसने कई बार थाने में शिकायत दी, न्याय की गुहार लगाई, लेकिन थाना पुलिस ने अब तक कोई मदद नहीं की,ऐसे में उसे डर है कि कहीं सही में उसकी पत्नी उसे काटकर ड्रम में ना भर दे।

एसपी ने पीड़ित को दिया न्याय और सुरक्षा का भरोसा

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पीड़ित को न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिया है।एसपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर थाने को आदेश दे दिया गया है,इसमें थाना प्रभारी को पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000