अमेठी पुलिस की गुंडागर्दी,घर में घुसकर महिलाओं से की गाली गलौज, धक्का मुक्की, इंस्पेक्टर भूल गया इंसानियत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पर जमीनी विवाद की शिकायत के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खाकी के नशे में इंसानियत ही भूल गए और घर में घुसकर महिलाओं को मां बहन की गाली देने लगे। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने महिलाओं के साथ धक्का मुक्की भी,इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पुलिस ने दिखाया खाकी का रौब

पूरा मामला जायस थाना क्षेत्र के पूरे दीक्षित गांव का है।यहां पर दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था।एक पक्ष इसी जमीन पर पुलिस की सह पर निर्माण कार्य करा रहा था। वहीं दूसरा पक्ष इस निर्माण कार्य का विरोध कर कर रहा था। इस मामले की शिकायत पर जायस इंस्पेक्टर रवि सिंह मंगलवार रात पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खाकी का रौब दिखाते हुए महिलाओं को गाली देने लगे।साथ ही पुलिस टीम ने भी महिलाओं के साथ जमकर अभद्रता की।

पुलिस पर महिलाओं ने लगाया आरोप

पीड़ित महिला नीलम और कुसुम देवी ने बताया कि जमीनी विवाद था,जिसको लेकर पुलिस हमारे घर पर आई थी,हम लोगों के साथ गाली गलौज की,हमारे घर में घुसकर लोगों से अभद्रता की,हमारे छोटे-छोटे बच्चों को भी मारा,हमारे पड़ोसी ने पुलिस को पैसा देकर बुलाया और हम लोगों को मरवाया। हमारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि, दूसरी महिलाओं के साथ इस तरह की घटना ना हो सके।

जाने क्या बोले जिम्मेदार

इस मामले में होनहार तिलोई क्षेत्राधिकारी अजय सिंह का कहना है कि अभी तक वीडियो हमारे पास नहीं आया है।अगर ऐसा कुछ है तो इसकी जांच की जाएगी।साथ ही इस बात की भी जांच की जाएगी कि कहीं वीडियो में एआई का प्रयोग तो नहीं किया गया है,जांच की जा रही है।जांच के बाद जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बहुत चिंता की बात है कि अमेठी की एसपी महिला हैं।इसके बावजूद जायस पुलिस घर में घुसकर महिलाओं से गाली गलौज की,धक्का मुक्की की।रही बात सीओ तिलोई की तो ये तीन से अधिक समय से अंगद की तरह तिलोई में जमें हैं।क्या इनके लिए तिलोई सर्किल खास है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000