घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ उत्तरप्रदेशमेरठ पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, घटना से सनसनी का माहौल By Khulasa India News Desk Last updated Apr 10, 2025 119 मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो में वार्ड 18 के पार्षद ने डिपो प्रभारी पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। डिपो प्रभारी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घटना के बाद भीड़ ने पार्षद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूरजकुंड पर नगर निगम का डिपो है। डिपो के प्रभारी अविनाश कुमार हैं। गुरुवार को वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र कुमार डिपो पर पहुंचे। इसी बीच उनकी डिपो प्रभारी अविनाश के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते रविंद्र ने लाइसेंसी पिस्टल से अविनाश पर फायरिंग कर दी। गोली अविनाश के पैर में लगने से घायल हो गया है। भीड़ ने रविंद्र को मौके से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि पार्षद ने डिपो प्रभारी पर गोली क्यों चलाई इसकी जानकारी जुटा जा रही है। अपराध 119 Share