बीच सड़क पर गिरी दीवार दिल्ली तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल By Khulasa India News Desk Last updated Apr 11, 2025 141 दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में एक मकान की निर्माणाधीन छठी मंजिल की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मधु विहार और दमकल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आक्रोशित जनता… एक स्थानीय नागरिक ने आरोप लगाया कि इन इलाकों में तीन मंजिल से ज्यादा इमारत बनाने की इजाजत नहीं है, लेकिन लोग 6-7 मंजिल बना रहे हैं। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की शाम आई धूल भरी आंधी ने जमकर उत्पाद मचाया। जगह-जगह पेड़ की टहनियां टूटी हुई नजर आईं तो यातायात भी प्रभावित हुआ। एलएनजेपी अस्पताल के सामने तो एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। आंधी की वजह से अस्पताल के सामने मौजूद विशालकाय पेड़ टूटकर गिरने लगा। गनीमत रही कि बाइक सवार बच गया, लेकिन बाइक पेड़ की चपेट में आ गई। हादसा 141 Share