वक्फ बिल के विरोध में हिंसा, पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या

मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है। जंगीपुर, सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जाफराबाद जैसे इलाकों में लगातार हिंसा हो रही है। इसी बीच शनिवार को शमशेरगंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 74 वर्षीय बुज़ुर्ग हरगोविंद दास और उनके 40 वर्षीय बेटे चंदन दास की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से उनके घर में घुसे थे। जब दोनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में घर से बरामद हुए। पुलिस ने शवों को फरक्का अस्पताल भेजा है और मामले की जांच जारी है।
वहीं, सुती के साजुर चौराहे पर कल गोली लगने से घायल 21 वर्षीय युवक एजाज अहमद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।

घटना के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित मालवीय ने कहा कि यह हत्या ममता सरकार की नाकामी का परिणाम है और उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पर निर्दोष हिंदुओं के खून के धब्बे हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य सरकार की चुप्पी और मंत्रियों की भड़काऊ टिप्पणियां ही हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने सीएए के विरोध में भीड़ को भड़काया था और अब एक बार फिर वही हो रहा है।

उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने कोलकाता में वक्फ विरोध के नाम पर जुटी भीड़ के लिए कोई अनुमति दी थी? क्या उनके मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी की बयानबाज़ी पर कोई कार्रवाई हुई?फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन लोगों में असुरक्षा और भय का माहौल है। प्रशासन हालात को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000