पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास एक जहरीला सांप देखा गया था और शुरुआती रिपोर्ट में सांप के काटने से मौत की बात सामने आ रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि घटना बेहसूमा थानाक्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव की है, जहां 30 वर्षीय अमित कश्यप उर्फ मिक्की रविवार सुबह अपने घर में मृत पाया गया था। उन्होंने बताया कि अमिक के बिस्तर के पास एक जहरीला सांप भी मिला था, जिससे यह प्रतीत हुआ कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है। अधिकारी ने बताया कि हालांकि जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि युवक की मौत दम घुटने से हुई है, न कि जहर से। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी रवीता (30) ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी अमरदीप (20) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर पहले अमित का गला घोंटा और फिर हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसके पास एक जहरीला सांप छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि सांप मृत शरीर के नीचे दबा रहा और उसने कई बार मृतक को काटा, जिससे जांच में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला के अमरदीप नामक युवक से संबंध थे, जो मृतक का ही मित्र बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पति को इस रिश्ते की जानकारी होने के बाद दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद के बीच पुलिस पर पथराव, 34 गिरफ्तार     |     मथुरा में फर्जी बाउंसर गिरोह का भंडाफोड़: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली     |     मणिपुर में अराम्बाई तेंगगोल के सदस्य की गिरफ्तारी पर जमकर बवाल; कई इलाकों में हिंसा, निषेधाज्ञा लागू     |     दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना: 9 साल बच्ची से हैवानियत: सूटकेस में मिला शव, गुस्साए लोग, इलाके में तनाव के चलते फोर्स तैनात     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000