दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती

हमीरपुर। प्रदेश के हमीरपुर में शादी एक शादी की जमकर चर्चा हो रही है। शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त स्टेज पर चढ़ ग‌ए और दूल्हा-दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया,जिसे देखकर घराती और बाराती चौंक गए। दूल्हा पसीने से तर हो गया तो वहीं दुल्हन अपनी हंसी रोक नहीं पाई। यह गिफ्ट नीला ड्रम था।नीला ड्रम गिफ्ट दिए जाने की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जब से मेरठ का सौरभ हत्याकांड सामने आया है,तब से नीले ड्रम को लेकर कई मीम्स बनने लगे हैं,क्योंकि सौरभ की हत्या कर उसकी पत्नी मुस्कान ने लाश को काटकर नीले ड्रम में भर दिया था।दोस्तों ने नीले ड्रम को मजाक के तौर पर गिफ्ट किया,लेकिन कई यूजर इस पर आपत्ति जता रहे हैं।यूजरों का कहना है कि ये सौरभ हत्याकांड का एक तरह से मजाक बनाया जा रहा है। वहीं कई यूजर इस गिफ्ट को लेकर चटकारे भी ले रहे हैं।

जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव के रहने वाले शैलेन्द्र राजपूत का रिश्ता रिहुंटा गांव की सीमा के साथ तय हुआ था।दोनों की शादी के लिए राठ कस्बे के मैरिज गार्डन में इंतजाम किया गया था।बैंड बाजे के साथ दूल्हा सेहरा बांधकर निकला,बारातियों ने जमकर डांस किया,बारातियों के मैरिज गार्डन पहुंचने पर कन्या पक्ष के लोगों ने बारात की अगवानी की,द्वारचार के बाद टीके की रस्म हुई,फिर शादी के स्टेज में जयमाला की रस्में सम्पन्‍न कराई गई, दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।जयमाल कार्यक्रम के दौरान वर और कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा,दुल्‍हन के साथ तस्वीरें खिंचवाई,इसी बीच दूल्हे के ऐसे कुछ दोस्त जयमाल कार्यक्रम में स्टेज पर नीला ड्रम लेकर गिफ्ट देने पहुंच गए,जिन्हें देख दूल्हा समेत बाराती और घराती चौंक गए।दोस्तों ने दूल्हा और दुल्हन को एक बड़ा सा नीला ड्रम तोहफे में देकर दोनों को आशीर्वाद दिया,फिर हंसते हुए तस्वीर भी खिंचवाई।

सोशल मीडिया पर कई यूजर ने लिखा कि सौरभ हत्याकांड जैसी घटनाएं भुलाई नहीं जातीं और उससे जुड़े प्रतीकों से मजाक करना पीड़ितों के प्रति संवेदनहीनता दिखाता है।वहीं कुछ युवाओं का मानना है कि यह सिर्फ एक मजाक है और इसका मतलब किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।हमीरपुर की यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सोशल मीडिया और वायरल ट्रेंड के चक्कर में कहीं हम अपनी संवेदनाओं को तो नहीं खोते जा रहे।

मेरठ में सौरभ की हत्या कर उसकी लाश के टुकड़ों को प्लास्टिक के नीले ड्रम में डालकर उसके ऊपर सीमेंट का घोल डाला गया था। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने ही अपनी प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी।मुस्कान और प्रेमी साहिल दोनों जेल में हैं,लेकिन नीले ड्रम का खौफ अभी कायम है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000