भाजपा नेता के बेटे से मारपीट का आरोप, थाने में हंगामा, एसआई और एक पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, एएसपी को सौंपी गई जांच

मऊ । पुलिसकर्मियों पर भाजपा नेता के पुत्र से मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने रविवार रात मऊ कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। इनका कहना था कि पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में नाबालिग से मारपीट की। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने एक एसआई और एक पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन भेज दिया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी को सौंपी है।

दीनदयालनगर (टिकरन टोला) निवासी भाजपा नेता संदीप त्रिपाठी ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आदित्य शंकर, जिसकी उम्र 16 वर्ष छह महीने है, अपने दोस्त अभिनव मिश्रा (16) के साथ रविवार रात बस स्टैंड स्थित गेस्ट हाउस में हुए वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था। चौराहे पर बारात निकल रही थी, इस पर उनके बेटे ने निकलने के लिए बाइक का हार्न बजाया। इस पर कांस्टेबिल प्रवीण पांडेय, होमगार्ड रामनरेश निषाद, उप निरीक्षक हरीशंकर राम और तीन अन्य सिपाहियों ने उनके बेटे की डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

इसके बाद उसको बंधक बनाकर थाने ले गए। वहां लाकप में बंद कर डंडों और फट्टों से पिटाई की और इनकाउंटर की धमकी दी। आरोप लगाया कि सभी पुलिसकर्मी नशे में धुत थे। बाद में एसआई और कांस्टेबिल प्रवीण पांडेय ही थाने में रह गए और अन्य आरोपी पुलिसकर्मी कहीं गोल हो गए (चले गए)। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों पर विधिक दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे

भाजपा नेता के पुत्र की गिरफ्तारी की बात पर कस्बे के भाजपाई आक्रोशित हो गए। देर रात लगभग 11 बजे मऊ कोतवाली में भाजपाई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूर्व विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला भी पहुंच गए। सभी ने पुलिसकर्मियों पर जमकर आरोप लगाए। लगभग दो-ढाई घंटे यहां हंगामा चलता रहा। सीओ यामीन अहमद ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मियों और भाजपा नेता के पुत्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां भी आक्रोशित भाजपाई नारेबाजी और हंगामा करते रहे। पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का आरोप था कि पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी के नाबालिग बेटे को पुलिस ने बेरहमी से पीटा और फिर शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा।

बार-बार आ जा रहे थे युवक- एसपी

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात बारातों की आवाजाही से हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही थी। जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया जा रहा है, उनका कहना है कि इस बीच आदित्य और एक अन्य युवक बारबार बाइक से आ जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने रोका तो पीछे बैठा युवक गालीगलौज और हाथापाई करने लगा। इस पर पुलिसकर्मी इसे थाने ले गए। थाने में युवक के पिता संदीप त्रिपाठी और कई अन्य लोग पहुंच गए। ये लोग हंगामा करने लगे। बताया कि पुलिसकर्मियों का आरोप है कि संदीप ने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी मारा।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी जांच

एसपी ने बताया कि एसआई हरीशंकर राम और पुलिसकर्मी प्रवीण पांडेय को पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जाएगी। दोनों पुलिसकर्मियों और युवक की डाक्टरी भी कराई गई है। मामले की जांच एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी को दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000