दरोगा के बेटे ने प्रेमिका का किया मर्डर; प्रतापगढ़ के होटल में मिला शव, दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्रतापगढ़ में रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने प्रेमिका का गला घोंटकर मार डाला। दो घंटे के लिए होटल में कमरा लिया। छात्रा का शव शहर के बीचों-बीच बने सपा नेता के होटल के कमरे में मिला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल स्टाफ ने कमरे में युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

यह होटल सपा के जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी का बताया जा रहा है। होटल स्टाफ के अनुसार, आरोपी ने महज 2 घंटे के लिए ही कमरे की बुकिंग की थी। पुलिस को होटल के सीसीटीवी में आरोपी के दो विजुअल भी मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी और छात्रा के बीच दो साल से प्रेम संबंध था।

क्या है पूरा मामला…

प्रतापगढ़ में शुक्रवार रात 10 बजे पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भगवा चुंगी चौराहे के पास स्थित होटल सिटी प्राइम रेजिडेंसी से युवती का शव बरामद किया। मृतका की पहचान कोहड़ौर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की निवासी रितु पाल (22) के रूप में हुई। युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था। रितू की उसी के दुपट्‌टे से गला घोट कर हत्या की गई थी। पूछताछ में पता चला कि यह होटल समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी का है।

दो घंटे के लिए बुक किया था कमरा

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल पहाड़पुर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र स्वर्गीय कर्मचंद्र (रिटायर्ड दरोगा) के साथ रितु होटल पहुंची थी। दोनों ने दो घंटे के लिए कमरा नंबर 204 बुक किया था। रात करीब 9 बजे होटल के वेटर ने कमरे में रितु की लाश देखी। युवती बेड पर मृत पड़ी थी और उसके गले में दुपट्टा कसकर बांधा गया था। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

फोरेंसिक टीम मौके पर, CCTV से आरोपी की पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, सीओ सिटी शिव नारायण वैश, शहर कोतवाल अर्जुन सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। होटल के CCTV खंगाले गए, जिसमें आरोपी के दो विजुअल भी सामने आए हैं। एक विजुअल में आरोपी और युवती होटल के रिसेप्शन काउंटर पर कमरे की बुकिंग करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरे विजुअल में दोनों कमरे में जाते हुए दिख रहे हैं। युवक का चेहरा स्पष्ट है, जबकि युवती ने चेहरे को दुपट्‌टे से बांध रखा है।

दो महीने पहले ही आरोपी के पिता की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रितू के पिता मजदूरी करते हैं। वहीं आरोपी अभिषेक के पिता कर्मचंद्र रिटायर्ड दरोगा थे। दो महीने पहले ही कर्मचंद्र की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वे रिश्ते के खिलाफ थे।

गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया- आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं। सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000