पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज ठाकरे का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर को लेकर तैयार किया प्लान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दावा किया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर के टूरिज्म पर कई साल तक बेहद बुरा असर पड़ सकता है। हमले से डरे हुए लोग वहां दोबारा नहीं जाना चाहते। वहीं, अन्य लोग भी सुरक्षा को देखते हुए उस तरफ की ट्रिप प्लान करने से बच रहे हैं। इसको लेकर अब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने प्लान तैयार किया है।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) का कहना है कि आतंकियों ने पर्यटन के लिए गए लोगों पर हमला कर जम्मू और कश्मीर के टूरिज्म पर असर डालने की कोशिश की है। ऐसे में मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, “अगर ऐसा होता है तो उनके मंसूबे कामयाब हो जाएंगे। वहां के लोगों की रोजी-रोटी टूरिज्म पर है, वह बेरोजगार हो जाएंगे। फिर, बेरोजगार लोगों को आतंक की तरफ मोड़ने में भी आतंकी कामयाब हो जाएंगे।

मनसे के 100 लोग जाएंगे जम्मू घूमने…

राज ठाकरे की मनसे ने तय किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आदि मिलाकर करीब 100 लोग अगले महीने जम्मू और कश्मीर घूमने जाएंगे और यह बताएंगे कि वहां पर्यटक सुरक्षित हैं। साथ ही मनसे नेता लोगों को यह संदेश देंगे कि डरिए मत, भारत की सुरक्षा करने वाली मशीनरी आपकी सुरक्षा के लिए काफी है। जम्मू और कश्मीर में जिस तरह से लोग घूमने जाते हैं, वह घूमने जाएं ताकि आतंकी अपने मंसूबे में कामयाब ना हों।

संदीप देशपांडे ने आगे बताया, “हम बिना किसी सुरक्षा के जम्मू एंड कश्मीर जाएंगे। एक आम आदमी की तरह वहां जाएंगे और जिन-जिन जगहों पर जाने की इजाजत है, उन तमाम जगहों पर घूमेंगे ताकि हम लौटने के बाद अपना अनुभव लोगों से साझा कर सकें और लोगों को कश्मीर जाने के लिए बोल सकें।

विकास की कमर तोड़ने के लिए आतंकवादियों का हमला…

संदीप देशपांडे ने अपना एक अनुभव बताते हुए कहा कि कश्मीर में एक ड्राइवर था, जिसके पास एक गाड़ी थी। उसने अपने टूरिज्म के व्यापार में पैसे कमाए और फिर एक गाड़ी से दो गाड़ी बनाईं। इस तरह से उसने अपना विकास किया। आतंकी तो चाहते ही हैं कि जम्मू एंड कश्मीर के लोगों का विकास ना हो। अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां पर्यटन बढ़ा, विकास होने लगा और इसी विकास की कमर तोड़ने के लिए आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, लेकिन उनके इस मंसूबों को हमें कामयाब नहीं होने देना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000