थाने में BJP नेता से मारपीट मामले में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में शनिवार देर रात भाजपा के महानगर मंत्री को हवालात में बंद करने व उनसे अभद्रता के आरोप में डीसीपी ने नगर चौकी प्रभारी लेखराज, मुख्य आरक्षी रवेंद्र व सगीर को सस्पेंड कर दिया। उधर, मेडिकल टेस्ट के लिए एमएमजी अस्पताल पहुंचे महानगर मंत्री व उनके साथियों पर रिपोर्ट में फेरबदल करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि चिकित्सक पर रिपोर्ट से कुछ बातें हटाने और अतिरिक्त चोटें बढ़ाने का दबाव बनाकर स्टाफ से दुर्व्यवहार किया गया। चिकित्सक ने नगर कोतवाली में शिकायत की है।

राजनगर एक्टेंशन स्थित रिवर हाइट्स सोसायटी में शनिवार को एक स्कूल में काम करने वाली सहायिका के साथ बाउंसर व दो स्थानीय लोगों द्वारा अभद्रता करने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया। इस पर निखिल शर्मा, नितिन शर्मा और दो बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी मामले में शनिवार रात थाने के बाहर दोनों पक्ष पहुंचे। कहासुनी के बाद उनमें हाथापाई होने लगी। दरोगा लेखराज ने उन्हें समझाया।

बात नहीं मानने पर दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हवालात में बंद कर दिया गया। इसके बाद भाजपा नेता धीरज शर्मा एक पक्ष की ओर से थाने पहुंच गए। दरोगा ने उन्हें भी हवालात में बंद कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया। शहर से विधायक और महानगर अध्यक्ष समेत कई नेता देर रात थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। डीसीपी ने उपनिरीक्षक लेखराज और मुख्य आरक्षी रवेंद्र और सगीर को सस्पेंड कर दिया।

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा धीरज शर्मा के साथ मारपीट का आरोप गलत है। जांच के आधार पर एसआई और दो मु्ख्य आरक्षियों को निलंबित किया गया है। एमएमजी अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने और रिपोर्ट में बदलाव करने का दबाव बनाने का मामला भी सामने आया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दबाव बनाकर रिपोर्ट बदलवाने का आरोप…

एमएमजी अस्पताल में नेता के साथ 15-20 लोग मेडिकल कराने पहुंचे। इमरजेंसी में ईएमओ डॉ. बृजेश शेखर, नर्सिंग स्टाफ और गार्ड उपस्थित थे। आरोप है कि मेडिकल टीम पर दबाव बनाकर रिपोर्ट में शराब की पुष्टि की बात हटाकर अतिरिक्त चोटें बढ़ाने का प्रेशर दिया गया। साथ ही डॉक्टर के कमरे में घुसकर विडियो बनाकर अपशब्द कहे गए। चिकित्सक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000