पहलगाम आंतकी हमले से जुड़ी अफवाह फैलाना पड़ा भारी, नेहा सिंह राठौड़ पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज

लखनऊ। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में गलत टिप्पणी करने से चर्चा में आई लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ यह एफआईआर राष्ट्रीय कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह ‘निर्भीक’ ने तहरीर दी थी। इसी तहरीर के आधार पर 11 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि लोकगायिका नेहा सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से कई आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। धर्म जाति के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ उकसाने का काम किया। वहीं इस आतंकी हमले मे मारे गए निर्दोशों पर सवाल उठाए। आपसी सौहर्द बिगाड़ने, शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए नेहा सिंह राठौर ने हलगाम हमले को लेकर देश विरोधी बात की।

नेहा सिंह की पाकिस्तान में भी चर्चा…

आरोप है कि नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान मे खूब वायरल हो रहे है। साथ ही पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। नेहा सिंह राठौर के ये सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे है। दुश्मन देश पाकिस्तान, भारत पर सवाल खड़े कर रहा है। इन आरोपों के बाद हजरतगंज पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(1) (a), 196(1) (b), 197 (1) (a), 197 (1) (b), 197 (1) (c), 197 (1)(d), 353(1) (c), 353 (2), 302, 152 और IT एक्ट 69a के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो किए साझा…

हजरतगंज पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां और वीडियो साझा किए हैं, जो न केवल शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाते हैं बल्कि धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाले हैं। पुलिस अब जल्द इस मामले में नेहा सिंह राठौर को नोटिस देकर पूछताछ करेगी।

भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश…

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, इन पोस्ट्स से देश की आंतरिक शांति भंग होने की आशंका जताई गई है। आरोप है कि नेहा सिंह राठौर बार-बार ऐसे बयान दे रही हैं जो देश विरोधी माने जा रहे हैं और ये बयान पाकिस्तान की मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं। बताया गया है कि पाकिस्तान में इन पोस्ट्स का प्रयोग भारत की छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को प्रश्नों के घेरे में लाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000