लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कार से कूदकर बचाई जान

राजधानी लखनऊ में रास्ता पूछने के बहाने कैब चालक ने कार रोकी। इसके बाद लिफ्ट देने के बहाने महिला को बैठा लिया। रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी कैब चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद इलाके में ई-ऑटो चालक द्वारा महिला से दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी लोग भूल भी नहीं पाए हैं, एक और कैब चालक की करतूत ने चौंका दिया है। पीजीआई इलाके में एक कैब चालक ने महिला को लिफ्ट दिया और फिर कार में दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी कैब चालक अनुपम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

कार चालक ने खुजौली जाने का रास्ता पूछा…

नगराम इलाके में रहने वाली महिला पीजीआई क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में काम करती हैं। महिला के मुताबिक शनिवार को शाम साढ़े चार बजे वह काम खत्म कर घर वापस जा रही थी। सरथुआ के पास पहुंचने पर पीछे से एक कार उनके पास आकर रुकी। कार चालक ने उनसे खुजौली जाने का रास्ता पूछा। महिला ने रास्ता बता दिया।  चालक ने रास्ते की जानकारी नहीं होने की बात कही और कुछ देर तक बातें करता रहा। झांसे में लेकर चालक ने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की बात कही और कार में बैठा लिया। महिला का आरोप है कि कुछ दूर आगे जाने के बाद चालक उनसे छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने कार का दरवाजा खोला और कार से कूद गई बाहर…

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और कार से धक्का देने की धमकी देने लगा। डर के मारे महिला काफी देर तक सहती रही। आगे आरोपी ने बरकत नगर के पास कार रोकी। मौका पाकर महिला ने दरवाजा खोला और कार से बाहर कूद गई और शोर मचाने लगी।  लोग मदद के लिए आगे बढ़े तो कैब चालक भाग निकला। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपी खुजौली निवासी अनुपम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नए कानून के तहत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     एसटीएफ को बड़ी सफलता, 2.31 कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     मथुरा में बड़ा हादसा: टीला खिसकने से पांच मकान गिरे, प्रत्यक्षदर्शी बोले- बच्चे समेत कई लोग मलबे में दबे     |     पत्नी को ले गया प्रेमी, पति ने फावड़े से काटा प्रेमी की मां का गला, बचाने आई बेटी को भी न छोड़ा     |     शव लेकर आ रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वाले पांच में दो ड्राइवर     |     गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार     |     प्रतापगढ़ रियासत के महाराजा पूर्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेता राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराजा जय सिंह सिसोदिया का हुआ निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार     |     सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला     |     अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग     |     सपा पंचायत चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर,आरक्षण-परिसीमन पर रहेगी नजर,जानें किस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000