फरियादियों को चाय-बिस्कुट और चॉकलेट के लिए पूछेगी UP पुलिस, थाने-चौकियों में ये 3 शब्द बोलने पर चली जाएगी नौकरी

गाजियाबाद। यूपी की ‘ठोक देने वाली पुलिस’ अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। योगी राज में बीते कुछ सालों में यूपी पुलिस ने जिस हेकड़ी से गुंडे-मवाली और हिस्ट्रीशीटर का काम तमाम किया। अब उस छवि के विपरीत थानों में फरियादियों को चाय और बिस्कुट के लिए पूछेगी ही, साथ में जी और आप कहकर भी बुलाएगी। अगर योगी राज में पुलिसवाले किसी फरियादी को तू-तड़ाक, अबे या फिर गाली-गलौज किया तो उस पुलिसवालों पर कार्रवाई भी हो सकती है। बीते कुछ सालों से यूपी में एनकाउंटर होने के खौफ से परेशान गुंडे-मवाली या हिस्ट्रीशीटर खुद थाने पहुंचकर जान की भीख मांगते थे।

यूपी पुलिस उसका वीडियो जारी कर यह मैसेज देती थी कि अगर कुछ गलत किए तो ‘ठोक दिए जाओगे’ लेकिन योगी की पुलिस अब लोगों के साथ शिष्टाचार भी निभाएगी। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एक आदेश जारी किया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे फरियादियों से ‘तुम’ या ‘तू’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें। बल्कि ‘आप’ का प्रयोग करें और नाम के साथ ‘जी’ जरूर जोड़ें। इसके साथ ही थानों में कुर्सी, पानी और बच्चों के लिए टॉफी जैसी सुविधाएं भी अनिवार्य की गई हैं। यह कदम यूपी पुलिस की छवि को संवेदनशील और जनता से जोड़े रखने के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस की छवि बदलने की कवायद….

पिछले कुछ वर्षों में यूपी पुलिस पर असंवेदनशील व्यवहार और अभद्रता के कई आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ गाली-गलौज करते या धमकाते देखा गया। उदाहरण के लिए हाल ही में प्रतापगढ़ में एक थानाध्यक्ष द्वारा वृद्ध व्यक्ति को गाली देकर भगाने या अलीगढ़ में एक दरोगा द्वारा महिला फरियादी को धमकाने की घटनाएं चर्चा में रहीं। ऐसे मामलों ने न केवल पुलिस की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाई, बल्कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर भी सवाल उठाए। ऐसे में गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर गौड का यह फैसला आम लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और जगाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000