पहले पाकिस्तानियों को किया बाहर, अब बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की तलाश, सीएम योगी ने जारी किया ये फरमान

लखनऊ।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश से खोज-खोजकर पाकिस्तानियों को बाहर निकालने के बाद अब अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान को चिन्हित कर उन्हें बाहर निकालने का निर्देश दिया है।नेपाल सीमा पर अवैध मदरसों पर भी कार्रवाई तेज हुई है।

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद पाकिस्तानियों को पाकिस्तान भेजने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। पाकिस्तानियों के बाद अब सीएम योगी के निर्देश पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश तेज कर दी गई है। सीएम का निर्देश है कि सभी जिलों में तलाशी अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजा जाए।इस बाबत सभी जिलों के डीएम,पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नरों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मदरसों पर भी लगातार कार्रवाई चल रही है। सीएम योगी के सख्त निर्देश से भारत-नेपाल सीमा पर बने अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है।सोमवार को नेपाल सीमा से सटे जिलों के अवैध कब्जों पर पूरे दिन बुलडोजर गरजा।सीमा क्षेत्र के 0-15 किमी दायरे में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया,अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बहराइच में 6 अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई हुई,श्रावस्ती में 12 अवैध मदरसों के साथ ही आठ अवैध कब्जे मुक्त कराए गए,सिद्धार्थनगर में 12 अवैध निर्माण चिन्हित गए और महराजगंज में एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया। लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील के कृष्णानगर कॉलोनी में स्थित मस्जिद के अस्थायी निर्माण को हटाया गया,बहराइच में 6 अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला तो 7 मदरसों के खिलाफ की कार्रवाई की गई,श्रावस्ती में 12 बिना मान्यता चल रहे अवैध मदरसों पर भी गाज गिरी,महराजगंज में नो मेन्स लैंड पर बनाये जा रहे मजार को हटाया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000