गजब:अलीगढ़ के बाद गोंडा में होने वाले दामाद के साथ भागी सास, तलाश में जुटी पुलिस

गोंडा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब ऐसा ही मामला गोंडा से सामने आया है। यहां भी एक सास होने वाले दामाद के साथ भाग गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी भी कर ली है।कहीं पुलिस के हत्थे न चढ़ जाएं,इसलिए दोनों कर्नाटक के बेंगलुरु भाग गए हैं। दोनों के परिवार इस समय सदमे में हैं।

लड़की के परिजनों को तो तभी शक हो गया था,जब होने दामाद सास से घंटों तक मोबाइल पर बात करता था।अलीगढ़ मामले को देखते हुए लड़की के परिजनों ने ये रिश्ता तोड़ भी दिया था।लड़की की 9 मई को किसी और लड़के से शादी होनी थी,लेकिन उससे पहले ही उसकी मां भाग गई,वो भी उसके साथ,जिसके साथ लड़की का पहले रिश्ता तय हुआ था।

जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ तय हुई थी।ये शादी चार महीने पहले तय हुई थी।इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे।युवक होने वाली ससुराल के अन्य लोगों से भी फोन पर बात करता था।इसी दौरान युवक की बातचीत होने वाली सास से शुरू हुई।धीरे-धीरे ये बातचीत घंटों-घंटों होने लगी। युवती को अपनी मां का इस तरह से अपने होने वाले पति से बात करना अच्छा नहीं लग रहा था।

कुछ समय पहले अलीगढ़ के सास-दामाद के भागने का मामला काफी सुर्खियों में था।राहुल अपनी होने सास अपना देवी उर्फ सपना को लेकर भाग गया था।अब युवती के परिजनों को भी अपने होने वाले दामाद और सास के बीच बातचीत करना अजीब लगने लगा। उन्होंने फैसला किया वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगे।युवती ने भी शादी करने से इनकार कर दिया।इस पर दोनों तरफ से रिश्ता तोड़ दिया गया।

युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।आने 9 मई को युवती बारात आनी थी,लेकिन उससे पहले जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया,जिस युवक के साथ पहले युवती की शादी तय हुई थी,उसी के साथ उसकी मां भाग गयी। सास के साथ दामाद के भागने की जानकारी जैसे ही युवती के परिजनों को हुई,वह हैरान रह गए।आनन-फानन में दोनों की तलाश शुरू कर दी गई,तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब दोनों का कुछ सुराग नहीं लगा तो परिजन खोड़ारे थाने पहुंचे।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सास-दामाद की तलाश शुरू कर दी।युवती के परिजन खोड़ारे थाने की पुलिस को लेकर युवक के घर पहुंचे।खोड़ारे पुलिस ने दुबौलिया पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।दुबौलिया पुलिस ने युवक से संपर्क साधना चाहा,लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। मिली जानकारी के मुताबिक घर से भागने के बाद होने वाली सास और दामाद ने अयोध्या के एक मंदिर में शादी की और बेंगलुरु चले गए। फिलहाल पुलिस सास-दामाद की तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000