मैं मरने जा रहा हूं…’, कुछ देर बाद ननद ने भाभी को दी भाई के मरने की झूठी सूचना, आहत महिला ने की खुदकुशी

कानपुर के कल्याणपुर में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर दस दिन से मायके में रह रही नवविवाहिता ने पति से ससुराल जाने के लिए मना कर दिया। फिर पति ने कॉल कर आत्महत्या करने जाने की बात कही। नवविवाहिता जब तक कुछ कर पाती तब तक ननद ने उसके जान देने की पुष्टि कर दी। सदमे में आई नवविवाहिता कमरे में गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच पड़ताल की। कल्याणपुर में ए 15 एल्डिको काउंटी निवासी रुचि कुमार (25) के पिता जुगुल किशोर और मां संतोष का देहांत हो चुका है।

रुचि आयुर्वेद दवाइयों का व्यापार करने वाले मामा संजय कुमार के साथ रहती थी। रुचि की एक छोटी बहन शिवानी और नानी मीरा हैं। मामा ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 को उन्होंने भांजी का प्रेम विवाह शिवराजपुर के पाठकपुर वार्ड नंबर 4 निवासी मार्केटिंग करने वाले राहुल सिंघल से किया था। मामा और ससुरालीजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज कम देने को लेकर पति और ससुरालीजन भांजी को प्रताड़ित करते थे। उन लोगों को पता चला तो दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन इसके बाद भी वह भांजी को परेशान करता रहा।

इन्हीं सब से परेशान होकर रुचि 10 दिन पहले मायके एल्डिको रुकने आ गई। मामा और अन्य परिजनों के अनुसार, इसके बाद बीते शुक्रवार को पति रुचि को ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा लेकिन रुचि ने प्रताड़ना के डर से जाने से साफ इंकार कर दिया।
मायके पक्ष का आरोप है कि इसके बाद बुधवार रात पति राहुल ने रुचि को फोन कर आत्महत्या करने जाने की बात कही। आरोप है कि इस पर वह जब तक इधर-उधर हाथ पैर पटकती तब तक ननद सुलेखा ने फोन कर उसके जान देने की पुष्टि कर दी।
परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का भी आरोप
हताश होकर वह कमरे में गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमॉर्टम किया गया जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टता पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। कुछ परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी सही बात सामने आएगी उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000