सीमा-सचिन के घर में घुसा संदिग्ध युवक,पकड़े जाने पर किया काला जादू वाला दावा

ग्रेटर नोएडा। सचिन मीणा और पाकिस्तानी सीमा हैदर के रबूपुरा घर में शनिवार की शाम एक संदिग्ध युवक जबरन घुस गया।लोगों ने किसी तरह उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। युवक का दावा है कि उस पर काला जादू किया गया है, जिसकी वजह से वह खुद-ब-खुद खिंचता चला आया।

सीमा हैदर के घर में एक संदिग्ध युवक के घुसने की सूचना मिलने पर रबूपुरा पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी तेजस झानी के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस को बताया कि सीमा और सचिन ने उसके फोटो पर काला जादू कर दिया है। जादू के बाद से उसे सीमा और सचिन से प्यार हो गया, जिसकी वजह से बारह सौ किलोमीटर का सफर ट्रेन और बस से तय कर रबूपुरा पहुंचा है। युवक ने बताया कि सीमा के प्यार में उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई है। घटना के बाद से सचिन-सीमा हैदर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग तेज हो गई है। सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली है। सीमा हैदर पबजी वाले प्रेमी सचिन मीणा के लिए मई 2023 में कराची में अपने पहले पति गुलाम हैदर का घर छोड़कर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ गई थी। जुलाई 2023 में इसका पता चलने के बाद सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था।सीमा पर अवैध रूप से भारत में घुसने का करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। कथित तौर पर दोनों 2019 में एक ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय संपर्क में आए थे। इस मामले का खुलासा होने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।

सीमा हैदर दो साल पहले धर्म परिवर्तन और सचिन मीणा से शादी करने के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में उसके साथ ही रह रही है। सीमा ने हाल ही में बीते 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा के पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000