आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; वोल्वो बस ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत, 20 यात्री घायल

उन्नाव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ट्रक को करीब 500 मीटर तक घसीटा चला गया। जिससे बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया। 14 अन्य को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना औरास थाना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की है। ‌

उत्तर प्रदेश  के उन्नाव स्थित लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे में रात में दर्दनाक हादसा हो गया। ‌दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर वोल्वो बस ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार आवाज आई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस के आगे का हिस्सा पिच्चा हो गया। घटना के बाद बस ट्रक को काफी दूर तक घसीटती लेकर चली गई। बताते हैं वोल्वो बस की स्पीड 120 के ऊपर थी।

ट्रक में लदा था टाइल्स…

आगे चल रहे ट्रक में टाइल्स लदा हुआ था।‌ औरास थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास लाया गया। जहां पर बस चालक हरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों में 14 की गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दे दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000