लखनऊ की बेकरी में लगी भीषण आग, मालिक समेत दो जिंदा जले

लखनऊ। लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बेकरी फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से मालिक अखिलेश व कारीगर अबरार की मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दो किलोमीटर तक लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अमित कुमावत ने बताया, फैक्ट्री मालिक अखिलेश के बेटे ऋतिक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बताया कि फैक्ट्री में बेकरी का काम होता था, लेकिन यह करीब एक साल से बंद थी। हालांकि, आग लगने के समय वेल्डिंग का काम चल रहा था।”

सरोजनीनगर के गंगानगर इलाके में मवैया निवासी अखिलेश की ‘स्वीटी फूड कंपनी’ के नाम से फैक्ट्री है। बेसमेंट व तीन मंजिल तक फैली इस फैक्ट्री में बेकरी का सामान बनता है। ADCP दक्षिणी अमित कुमावत ने बताया कि डेढ़ साल से बंद यह फैक्ट्री तीन दिन पहले ही फिर से शुरू हुई थी। शनिवार को फैक्ट्री में मालिक अखिलेश के अलावा 10 कारीगर मौजूद थे। शाम 4:10 बजे संदिग्ध हालात में फैक्ट्री से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की भीषण लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के पास खड़ी अखिलेश की कार भी जल गई।

धमाके भी हुए थे

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर केमिकल से भरा टैंक भी रखा था। आग से टैंक में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग और भड़क गई। अवन में भी धमाके हुए थे। लोगों ने बाताया कि बचने के लिए कुछ कारीगरों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे तीन को मामूली चोटें आईं। हालांकि दमकलकर्मियों के पहुंचने तक नौ मजदूर बाहर आ गए थे, जबकि अखिलेश और अबरार अंदर ही फंस गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000