उत्तरप्रदेशरामपुर बरात से चंद घंटे पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत, शादी का सामान लेने निकला था दूल्हा, मातम में बदली खुशियां By Pratibha Rajdar Last updated May 6, 2025 263 उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। एक युवक की बरात जाने से कुछ घंटे पहले ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरात जाने से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हजरतनगर निवासी योगेंद्र कुमार (26) मंगलवार सुबह बाइक से टांडा की ओर जा रहा था। सरकथल गांव के पास दढियाल-टांडा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बरात जाने से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हजरतनगर निवासी योगेंद्र कुमार (26) मंगलवार सुबह बाइक से टांडा की ओर जा रहा था। सरकथल गांव के पास दढियाल-टांडा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और योगेंद्र काफी दूर तक घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, योगेंद्र की बरात मंगलवार रात को जानी थी। सोमवार को ही उसका लगन हुआ था और घर में शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। वह शादी से जुड़ा सामान लेने के लिए सुबह बाइक से निकला था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों से भरा घर पलभर में शोक में बदल गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। समाचार 263 Share