कार-बाइक की भीषण टक्कर, चार दोस्तों समेत छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में इको कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हुई है। ये चारों दोस्त बताए गए हैं। वहीं, इको कार में सवार दो लोगों की जान गई है। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

टक्कर के बाद बाइक में लगी आग 

जानकारी के मुताबिक मदनापुर थाना क्षेत्र में काबिलपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले सोमवार की रात करीब 11 बजे बरेली की ओर जा रही बाइक और मदनापुर की ओर से इको कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण था कि बाइक में आग लग गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत 

हादसे में इको कार में सवार बरेली के फरीदपुर के गांव करनपुर के रहने वाले सुधीर (40 वर्ष) और सोनू (18) की मौत हो गई। बाइक पर सवार तिलहर के नजरपुर कस्बे के रहने वाले रवि (20 वर्ष), आकाश (20 वर्ष), दिनेश (19 वर्ष) और अभिषेक (19 वर्ष) की मौत हो गई। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों को सीएचसी फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000