दर्दनाक सड़क हादसा; कैंटर में घुसी पुलिस वैन, एक दरोगा-तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

अलीगढ़। 8 मई की सुबह करीब सवा आठ बजे दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में चिकावटी कट के पास पुलिस वैन हाईवे किनारे खराब खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस भीषण हादसे में एक दरोगा, तीन सिपाही और एक कैदी की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही गंभीर घायल हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम कैदी को फिरोजाबाद जेल से मुजफ्फरनगर गैंगस्टर कोर्ट में पेशी पर ले जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

सीओ गभाना संजीव तोमर के मुताबिक पुलिस वैन (यूपी 83-जी 0687) सुबह 5-30 बजे फिरोजाबाद जेल से सजायाफ्ता कैदी गुलसन्नवर को मुजफ्फरनगर गैंगस्टर कोर्ट में पेशी पर ले जाने के लिए निकली थी। कैदी को एक दरोगा और चार पुलिस कर्मियों की अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था। गाड़ी को हेड कांस्टेबल चालक चंद्रपाल सिंह चला रहे थे। गाड़ी जैसे ही चिकावटी कट के गांव रसूलपुर के पास पहुंची, अचानक से अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े खराब कंटेनर (आरजे 49-जीए 4796) में पीछे से जा घुसी।

रफ्तार अधिक होने के कारण तेज धमाके के साथ ड्राइवर केबिन के साथ-साथ पीछे के हिस्से तक पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर केबिन में सवार चालक चंद्रपाल व दरोगा रामसंजीवन की फंसकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैदी और दो पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। छठवें पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। 

सूचना पर लखनऊ तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन अलीगढ़ व फिरोजाबाद पुलिस के अधिकारी फॉरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संजीव सुमन ने भी मौके का जायजा लेकर डीजीपी को पूरा अपडेट दिया। जांच पड़ताल के साथ शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। साथ में घायल के बेहतर उपचार का प्रबंध किया गया। दोपहर तक सभी मृतकों के परिजन रोते-बिलखते यहां पहुंच गए। लोधा की खेरेश्वर चौकी के दरोगा योगेश कुमार की ओर से कंटेनर के अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

फिरोजाबाद जेल से कैदी को पुलिस अभिरक्षा में मुजफ्फरनगर गैंगस्टर कोर्ट में पेशी पर ले जाया जा रहा था, तभी लोधा क्षेत्र में हाईवे पर खड़े कंटेनर में पुलिस वाहन जा घुसा। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। सभी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही हैं।

ये हैं मृतक…

1-दरोगा रामसंजीवन पुत्र महेशवर्धन ग्राम चटेरा करौंदा, जालौन (58 वर्ष)
2-हेड कांस्टेबल चालक चंद्रपाल सिंह पुत्र गिर्राज सिंह ग्राम मानागढ़ी नौहझील, मथुरा (54 वर्ष)
3-हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह पुत्र स्व. दामोदर सिंह ग्राम छोटी बिर्रा सासनी हाथरस (59 वर्ष)
4-हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह पुत्र स्व. चतुरी सिंह ग्राम कूपा सादाबाद हाथरस (60 वर्ष)
5-कैदी गुलसन्नवर पुत्र इसरत अली ग्राम सीकरी भोपा मुजफ्फरनगर (52 वर्ष)

यह हैं घायल…

 हेड कांस्टेबल शेरपाल सिंह पुत्र भूरी सिंह ग्राम बरसौली हाथरस

प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना तड़के जल्दी जागने व पुलिस वाहन के चालक के नींद आने की वजह से ही मानी जा रही है। अंदेशा यह भी है कि सड़क पर किसी जानवर को बचाने के लिए भी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़त से उतरकर आगे खड़े कंटेनर में टकराई हो। मगर सही तथ्य जांच के बाद ही उजागर होगा। इसके लिए मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम काम कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     विद्युत चेकिंग के दौरान दबंगों ने लाइनमैन को पीटा, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार     |     भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद दिल्ली में अलर्ट, लाल किला-कुतुब मीनार सहित ऐतिहासिक इमारतों की बढ़ी सुरक्षा     |     पति ने अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी का किया कत्ल, मासूम बेटी का ब्लेड से रेता गला     |     वेल्डिंग की चिंगारी से गोदाम में लगी भीषण आग, 3 लाख का सामान जलकर राख     |     बारात के दौरान मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज     |     भीषण सड़क हादसा; महाराष्ट्र के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार लोग हुए घायल     |     घर से बुलाकर युवक की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका, 3 महीने पहले हुई थी शादी     |     शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया मना तो कर दी हत्या, फिर कंबल से ढककर रातभर शव के साथ बैठा     |     दर्दनाक सड़क हादसा; कैंटर में घुसी पुलिस वैन, एक दरोगा-तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल     |     प्रतापगढ़ में बुलडोजर चलते ही युवक की गोली मारकर हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000