यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट,40 के पार पहुंचा पारा,16 मई से तराई में बूंदाबांदी का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में तापमान चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। दोपहर की रूखी हवाओं और तपिश भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। 14 मई से 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 मई से तराई इलाकों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 14 मई से यूपी के पूर्वी और तराई इलाके के 19 जिलों में लू के थपेड़े चलने का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से यूपी के बाकी हिस्सों के भी लू के चपेट में आने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में यूपी के कई जिलों में तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार चला गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्वी तराई हिस्सों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। इसके बाद लू का प्रसार प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंचेगा।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 16 मई से प्रदेश के तराई इलाके में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। इसके असर से तराई में तीन से चार दिनों के लिए फिर से मौसम बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000