दर्दनाक सड़क हादसा; डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, ढाई साल की बच्ची, मां और चाचा की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन जिंदगियां छीन लीं। हसनगंज थाना क्षेत्र के फरहदपुर गांव के पास एक डंपर ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में ढाई साल की बच्ची, उसकी मां और चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबित अजगैन थाना क्षेत्र के ओहरापुर ओड़िया गांव निवासी अंकित की ढाई साल की बेटी आकृति की तबीयत खराब थी। बच्ची की दवा लेने के लिए उसकी मां रंगीता (30 वर्ष) और अंकित का छोटा भाई (24 वर्ष) बाइक से हसनगंज गए थे। दवा लेकर लौटते समय तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत…

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की लापरवाही से आए दिन तेज रफ्तार डंपर और ट्रक बगैर किसी रोक-टोक के सड़कों पर दौड़ते हैं। समय रहते कार्रवाई न होने से लगातार हादसे हो रहे हैं।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शुरू की जांच…

इस घटना पर सीओ हसनगंज संतोष सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000