लखनऊ पुलिस का है गजब हाल, खुलेआम गांजा बिकवाने का आरोप, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में खुलेआम गांजा बिकवाने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएचओ कैसरबाग सुनील सिंह और घसियारी मंडी चौकी इंचार्ज विजय यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। यह एक्शन एक वीडियो के वायरल होने और उस पर एक्शन न लेने की वजह से किया गया है। आरोप है कि इलाके में लगातार गांजा बेचने की शिकायत मिल रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

दरअसल, घसियारी मंडी में खुलेआम गांजा बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इस बीच स्थानीय लोगों ने दो गांजा तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन दोनों को बिना मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच की तो इंस्पेक्टर सुनील सिंह और दरोगा विजय यादव की भूमिका संदिग्ध मिली। दोनों पर गांजा बिकवाने का आरोप लगा। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के आदेश पर डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। दोनों पर हुई इस कार्रवाई के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

स्थानीय लोगों का ये है आरोप…

स्थानीय कारोबारी प्रियांश श्रीवास्तव ने बताया कि कई महीनों से इलाके में आशीष सोनकर नाम का शख्स गांजे की सप्लाई कर रहा था। पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने एक तस्कर को गंजे की पूड़ियों के साथ पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने चौकी इंचार्ज विजय यादव के सामने गांजा तस्करी की बात स्वीकारी थी, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद इसकी शिकायत इंस्पेक्टर सुनील सिंह से की गई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद रविवार रात एक और शख्स को लोगों ने गांजा बेचते हुए पकड़ा तो वह वहां से भाग निकला। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन लिया गया है।

विभागीय जांच के आदेश…

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रियांश का आरोप है कि गांजा तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000