बीजेपी मंत्री विजय शाह दिल्ली बूरे फंसे बीजेपी के मंत्री विजय शाह, कोर्ट ने 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करने के दिये निर्देश By Khulasa India News Desk Last updated May 14, 2025 308 दिल्ली। नेताओं के बड़बोले के किस्से आज आम बात हो गई है। जो कुछ भी बोलने के पहले जरा सा भी दिमाग का उपयोग नहीं करते हैं। कहीं पर भी कुछ भौंक देते हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश बीजेपी के नेता और मंत्री विजय शाह का है। जिन पर आज कोर्ट ने 4 घंटे के अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। आपको बता दें कि बीजेपी और मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस पर आज मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है। जस्टिस अतुल श्रीधरन ने सुनवाई करते हुये प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को स्पष्ट कहा है-तत्काल विजय पर अपराध दर्ज किये जायें। इस आदेश क जारी होते ही राज्य सरकार और पुलिस महकमें में हलचल तेज हो गई है। नेता विजय शाह ने कर्नल सोफिया का नाम लिये बगैर पाकिस्तान के लिए एक सभा में कहा था। हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कर दी है। अपराध 308 Share