दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की देर रात मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली

आगरा: जनपद के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश करने पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल अवस्था में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है और यह फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कल भी हुई थी मुठभेड़

खंदौली थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने फावड़े से काटकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी तलाश में जुट गई। 48 घंटे के भीतर पुलिस को मिली बड़ी सफलता जब हत्या का वांछित आरोपी पुलिस के जाल में फंस गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।आरोपी से एक तमंचा, एक खोखा और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताजमहल पर हमले की कॉल निकली फर्जी

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने विश्वप्रसिद्ध ताजमहल पर हमला किया है और ताजमहल से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठ रही हैं। वीडियो को लेकर लोगों में भ्रम और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने इस वायरल वीडियो को लेकर तत्काल संज्ञान लिया और इसकी जांच पड़ताल की।

पुलिस की जांच में यह वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना) पाया गया है।पुलिस ने अपने ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में स्पष्ट किया है कि आगरा जनपद में ताजमहल पर किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक और झूठा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसे “पाकिस्तान ने ताजमहल पर हमला किया” जैसे भ्रामक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000