हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, झपकी आने से पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की हुई मौत

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में एक भीषण सड़क हादसा घटा है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप पैदा कर दिया। बता दें कि सवायजपुर थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा हाईवे पर गौर खेड़ा के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गई, जिसमें तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई।

पिकअप चालक की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और पिकअप चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप की बॉडी को हटाकर पिकअप चालक को बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झपकी के कारम हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर अंतर्गत तरसई गांव निवासी संजू पुत्र ओमप्रकाश आज सुबह करीब 7 बजे पिकअप लेकर बिल्हौर-कटरा हाईवे पर रूपापुर से सवायजपुर की ओर जा रहा था। तभी गौर खेड़ा गांव के पास उसे झपकी आ गई और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। तेजी गति से चल रही थी पिकअप दरअसल, पिकअप में तेज गति होने के कारण टक्कर इतनी भीषण हुई कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और और पिकअप पर लोड केमिकल की केन करीब 200 मीटर दूर तक बिखर गई, चालक संजू पिकअप में बुरी तरह फंस गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर सवायजपुर कोतवाली के पुलिसकर्मी और रूपापुर चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने पिकअप की बॉडी में फंसे चालक को निकालने का काफी प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। जिसके बाद जेसीबी की सहायता से पिकअप की बॉडी को हटाया गया और घायल चालक को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भेजा गया।

अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

जैसे ही घायल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इन सब के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृत चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही पुलिस यह मामला सुलझा लेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000