ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के कार्यवाहक प्रधान बने त्रिलोकी नाथ तिवारी
प्रयागराज सहसों ब्लाक के ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के ग्राम प्रधान 10 अप्रैल 2025 से जेल में बंद है,जिसके कारण ग्राम सभा का विकास कार्य बाधित हो रहा था,जिसको दृष्टिगत रखते हुए जिला अधिकारी प्रयागराज ने त्रिलोकी नाथ तिवारी को ग्राम सभा का कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया आपको बताते चले की दिनांक 9 अप्रैल 2025 को ग्राम प्रधान बाल गोविंद और उनके पुत्र अंकित ने थाना थरवई के अंदर अधिवक्ता मनीष तिवारी को जान से मारने की नीयत से ईट पत्थर चलाये थे जिसमें अधिवक्ता मनीष तिवारी के साथ साथ उप निरीक्षक अमित चौबे को गंभीर चोटे आ गई थी, दिनांक 10 अप्रैल 2025 को थरवई पुलिस पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था,उसी समय ग्राम वासियों ने ग्राम सभा के विकास को लेकर कई प्रार्थना पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज रवि शंकर द्विवेदी को दिया, परन्तु जिला पंचायत राज अधिकारी के ढुलमुल रवैया से ग्राम सभा का विकास कार्य 1 महीने से अधिक समय तक राम भरोसे चलता रहा अंततः जिला अधिकारी प्रयागराज के संज्ञान लेने के बाद दिनांक 14 मई को नये ग्राम प्रधान का कार्यभार पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ तिवारी को सौंपा गया।