दिल्ली के पटपड़गंज में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की हुई मौत

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग मलबे में फंस गए। दरअसल, एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट का काम चल रहा था। इसी दौरान दीवार गिर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शाम करीब 6:05 बजे के आसपास आरा कंसा रोड, कृष्णा होटल के पास हुई। घटना के बाद बताया गया कि कुछ लोग मलबे में फंसे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शाम 6:35 बजे जानकारी मिली कि बेसमेंट के निर्माण के दौरान पास की दीवार गिर गई, जिससे तीन लोग मलबे में दब गए। उन्हें तुरंत बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अब तक की जानकारी में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग घायल हैं। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन और राहत टीम मौके पर मौजूद हैं, मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली में पिछले महीने एक इमारत ढह गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली के मुस्तफाबाद में 19 अप्रैल को इमारत ढहने से 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे। जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को तड़के करीब 3 बजे दयालपुर के डी1 गली में चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें 22 लोग मलबे में दब गए थे। बाद में 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने इमारत ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बताया गया था कि इमारत की कमजोर नींव के चलते यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का दावा था कि इमारत की नींव सिर्फ चार इंच मोटी थी। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता चल पाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000