इंजीनियर की हत्या कर शव कुएं में डालने के मामले में प्रेमी के बाद अब पत्नी भी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। अवैध संबंध के चलते निम्बाहेड़ा कस्बे में निवास कर रहे भीलवाड़ा जिले के दांतड़ा बांध थाना आसिन्द निवासी आरयूडीआईपी इंजीनियर की हत्या के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। इंजीनियर की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में इसके प्रेमी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो कि पुलिस रिमांड पर है। इंजीनियर की पत्नी व इसके प्रेमी ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा में तीन दिन पूर्व आरयूआईडीपी में इंजीनियर मोतीलाल का शव कुएं से मिला था। इसके पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की थी। जांच के मामला प्रेम प्रसंग का निकला था। इंजीनियर की पत्नी सोनिया का निंबाहेड़ा के ही एक बैंक में केशियर वीरसिंह मीणा से अवैध संबंध थे। इसी के चलते वीरसिंह मीणा व इंजीनियर की पत्नी सोनिया ने योजना बना कर पैदल घूमने के बहाने इंजिनियर को सुनसान स्थल पर ले गए। यहां मूसल से वार कर हत्या कर दी। बाद के साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में धकेल दिया था। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने हत्या की वारदात में सहयोगी मृतक मोतीलाल की पत्नी सोनिया बलाई को गिरफ्तार शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसके प्रेमी एवं हत्या के आरोपित वीरसिंह मीणा काे शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ जारी है।

रात को पहुंची थाने, शव देख तोड़ा मंगलसूत्र, किया गुमराह…

पति की हत्या में शामिल पत्नी सोनिया ने पुलिस को काफी गुमराह किया था। सूत्रों की माने तो महिला वारदात की रात थाने पहुंच गई और पति के गायब होने की बात कही। पूरी रात पुलिस को गुमराह किया और चिल्लाई भी काफी थी। वहीं अगले दिन कुएं से शव निकला तब भी महिला ने शातिरी दिखाई तथा रोते हुए मानसूत्र तोड़ा और बेहोश हो गई। बाद में पुलिस ने इसे चिकित्सालय दिखाया था। यहां रिपोर्ट नॉर्मल आई तो संदेह और बढ़ गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने इसे पति के शव के साथ भेजा था। लेकिन प्रेमी के कबूलनामे के बाद पुलिस इसे फिर गिरफ्तार करने पहुंची।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000