छत पर चल रहा था ‘गुप्त धर्मांतरण ऑपरेशन’, पुलिस ने मारा छापेमारी कर 14 गिरफ्तार

बाराबंकी: बीमारी को ठीक करने के बहाने लोगों की भीड़ एकत्रित कर दलित बस्ती के एक मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसकी सूचना बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं तक पहुंची।जिसके बाद बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पहुंची सफदरगंज पुलिस ने कार्यक्रम बंद कराकर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दिया।

पुलिस कार्रवाई के साथ ही गांव में हड़कंप मच गया। थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम बांकीपुर मजरे दुर्जनपुर की दलित बस्ती में राकेश उर्फ लाला मंगता के मकान में रविवार को जिले के कई ब्लॉकों से करीब एक सैकड़ा महिला पुरुष एकत्रित हुए थे । मकान की छत के ऊपर प्रार्थना सभा चल रही थी।इसी दौरान बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई । इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर सफदरगंज थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची ।

पुलिस पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया । पुलिस ने घर में घुसकर घंटों जांच पड़ताल करने के बाद लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। छंदवल निवासी राधेश्याम गौतम इस कार्यक्रम का मुख्य कर्ताधर्ता बताया जा रहा है जो राकेश के साथ मौके से भाग गया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा गौतम बिरादरी के ही लोग मौजूद थे । मौके पर पुलिस को एक वेगनआर गाड़ी तथा दर्जनों मोटरसाइकिल खड़ी मिली । वैगन आर गाड़ी में क्रिश्चियन लॉकेट लटकता हुआ मिला इस कार्यक्रम में पत्नी और बहू के साथ शामिल होने आए ग्राम राम मंडई सूरतगंज निवासी श्रवण कुमार वर्मा, अवध राम गौतम जेयली सूरतगंज व विक्रम बहादुर गौतम आल्हेमऊ सूरतगंज ने बताया कि यहां प्रार्थना के माध्यम से बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया गया था ।

ढोलक बजाकर हिंदी में अपने प्रभु का ज्ञान दे रहे थे ।वही ग्रामीणों के अनुसार इस घर में प्रत्येक रविवार को काफी समय से लोग आ रहे हैं और इसी प्रकार ढोलक बजाया करते थे । बजरंग दल के जिला संयोजक विनय सिंह राजपूत ने बताया कि हम लोगों को इसकी जानकारी पहले से थी कि यहां प्रत्येक रविवार को इस प्रकार का कार्यक्रम किया जाता है । आज हम लोग पहले से सक्रिय थे जैसे ही यहां कार्यक्रम शुरू हुआ मैं मौके पर पहुंच गया और इसकी सूचना सफदरगंज पुलिस को दी।

इसके बाद मौके पर पहुचे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर अजय पाल पटेल ,व आयुष नाग आदि कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए । इसके बाद मौके पर पर पहुंची पुलिस ने वेगन आर गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करते हुए करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी । वही मौके पर मौजूद मोटरसाइकिलों के नंबर नोट किया । पुलिस के पहुंचने पर तमाम महिला पुरुष चुपके से निकलकर भाग खड़े हुए ।

कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा लोग मौजूद थे । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि भीड़ एकत्रित कर प्रार्थना की जा रही थी।मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर एसडीएम प्रीति सिंह एवं सीओ सदर ने भी पहंच कर मामले की पड़ताल किया है। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि जो आशंकाएं हैं उससे इनकार नहीं किया जा सकता है। एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है प्रत्येक व्यक्ति के आने जाने पर नजर रखी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000