धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- पुजारी ने बंधक बनाकर रखा, पुलिस को बताई आपबीती, आरोपी भेजा गया जेल

बरेली में एक धर्मस्थल के पुजारी युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट कराने वाली ऋषिकेश की छात्रा के बयान शनिवार को कोर्ट में दर्ज कराए गए। किशोरी के बयान की प्रति विवेचक को मिली है, जिसमें उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी पुजारी को जेल भेज दिया गया है। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के धर्मस्थल में ऋषिकेश की किशोरी (नवीं की छात्रा) को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कथित पुजारी रामकिशन को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने किशोरी से संबंधों की बात स्वीकार की लेकिन दुष्कर्म से इन्कार किया।

वहीं, किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ऋषिकेश निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने चार दिन पहले बदायूं रोड स्थित धर्मस्थल के कथित पुजारी युवक रामकिशन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी। किशोरी के बयान शनिवार को कोर्ट में दर्ज कराए गए। रविवार को किशोरी के बयान की प्रति विवेचक को मिली, जिसमें उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म की बात कही है। कथित पुजारी रामकिशन को पुलिस ने पहले से ही हिरासत में ले रखा था। कैंट पुलिस ने लिखापढ़ी करके रविवार को पुजारी को जेल भेज दिया। रामकिशन ने स्वीकार किया कि लंबे समय तक ऋषिकेश में रहने के दौरान उसके किशोरी से संबंध हो गए थे।

दूसरी किशोरी के बयान पर भी नजर

रिपोर्ट कराने वाली किशोरी के साथ आई उसकी 13 साल की भांजी भी बरेली के इस धर्मस्थल में रुकी थी। वह अपनी मौसी का मोबाइल लेकर निकल गई तो उसके पिता ने अपनी साली के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज करा दी। वहां की पुलिस ने इस किशोरी को फरीदाबाद से खोज लिया। उसके वहीं बयान कराए गए हैं। कैंट थाने के इंस्पेक्टर क्राइम शैलेंद्र कुमार वहां के विवेचक के संपर्क में हैं। अगर दूसरी किशोरी ने बी इस पुजारी युवक के खिलाफ कोई बयान दिया तो इस पर कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोर्ट में भी किशोरी अपने बयान पर कायम रही जो उसने पुलिस को दिए थे। कोर्ट से प्रति मिलने के बाद आरोपी रामकिशन को नाबालिग से दुष्कर्म की धारा में जेल भेज दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000