डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद, सीतापुर का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये के बंद हो चुके नोट बरामद किए। कार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक यूपी पुलिस का गैरहाजिर सिपाही भी शामिल है। आरोपी पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का झांसा देकर ठगी करते थे। डिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान डेढ़ करोड़ के पुराने और बंद नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह रकम स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में दो बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी। मामले में तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है। वह लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे होंसपुरा की पुलिया और हमारा पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी में कार की डिग्गी से दो बोरियों में बंद 500 और 1000 के कुल 22,017 नोट बरामद हुए।

तीन आरोपी गिरफ्तार

उनकी कीमत एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये है। मौके से पुलिस ने मोहम्मद यासीन पुत्र फिरासत अली और मोहम्मद रियाज पुत्र रफीक अहमद (निवासी अहमदनगर अहमदाबाद, मदारी की मंडैया, थाना टांडा, जिला रामपुर) और विक्की गौतम पुत्र जगदीश सिंह (निवासी जलीलपुर बैटल, अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा) को गिरफ्तार किया है।

तीन माैके से फरार, तलाश जारी

फैसल (निवासी सैदनगली, संभल), सत्तार (निवासी गुहावर, थाना नूरपुर, बिजनौर) और यूसुफ मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पुराने नोटों को कम कीमत पर नई करेंसी से बदलवाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। आरोपियों का यह भी दावा है कि कुछ बैंककर्मियों से उनकी सेटिंग थी, जिसके सहारे यह काम करते थे।

धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा

गिरफ्तार विक्की गौतम यूपी पुलिस में सिपाही है, जिसकी तैनाती सीतापुर में थी, लेकिन वह लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था। वहीं आरोपी मोहम्मद रियाज दोनों पैरों से दिव्यांग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000