STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद

प्रयागराज। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अयोध्या की टीम ने सोमवार रात एक असलहा तस्कर को कीडगंज स्थित मिंटो पार्क के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच अवैध पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि वह मप्र से इसे खरीदकर लाता था और उप्र के कई जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों में भी बेचता था। इससे वह मोटी रकम कमाता था। एसटीएफ अयोध्या के उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी सोमवार को टीम के साथ प्रयागराज में थे। रात को जानकारी मिली कि कीडगंज स्थित मिंटो पार्क के पास एक बदमाश मौजूद है, जो असलहा तस्कर है। खबर पाते ही एसआइ ने कीडगंज पुलिस से संपर्क किया और फिर फोर्स के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दी। यहां से एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें पांच अवैध पिस्टल मिली। थाने लाकर पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम आलोक सिंह निवासी वीरापुर कमलानगर थाना सोरांव बताया। एसटीएफ के उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के मुताबिक पूछताछ में आलोक ने बताया कि वह मप्र से प्रति पिस्टल 25 हजार रुपये में खरीदकर लाता था। उसे उप्र के विभिन्न जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों में 40-50 हजार रुपये में बेच देता था। इससे उसे मोटी रकम मिलती थी। यह धंधा लंबे समय से कर रहा था। मप्र में सरदार जी नामक व्यक्ति से वह इन पिस्टलों को खरीदता था। जहां से वह पिस्टल लेता था, वहां बड़े पैमाने पर इसे तैयार किया जाता है। यही नहीं, उसने अपने गैंग के कुछ सदस्यों के नाम भी बताए हैं, जिनकी एसटीएफ द्वारा तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000