स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में बुधवार की सुबह एक स्कूल में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसमें से एक शव फंदे से लटका मिला तो दूसरा नीचे जमीन पर। यूपी के अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के भीउरा ग्राम सभा में प्राइमरी स्कूल में दो किशोरों के शव मिले। इनमें एक का शव फंदे से लटक रहा थ, जबकि दूसरा जमीन पर पड़ा हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखे तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है। हालांकि अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। चेहरा देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों ही नाबालिग हैं।

नहीं हो सकी शिनाख्त

ग्रामीणों के अनुसार दोनों लोग गांव के नहीं है। मंगलवार रात में गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम भी था, जिसमें बाहर से लोग आए हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए गांव के अलावा वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इनके पास से मोबाइल या अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव लटकाया गया है।

जिस किशोर का शव जमीन पर मिला था, उसके गले पर पर भी चोट के निशान हैं। घटनास्थल के आसपास शराब की खाली बोतल भी मिलने की बात सामने आ रही है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में फोटो सर्कुलेट कराई जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000