सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रंगमहल इवाके में स्कूल बस द्वारा ब्रेक फेन होने पर कई लोगों को रौंदने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब एक बार फिर शहर में एक छात्रों से खचाखच भरी कॉलेज बस हादसे का शिकार हुई है। शहर के रायसेन रोड से गुजर रही सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी की एक बस का सड़क पर दौड़ते समय अचानक पिछले दोनों टायर निकलकर बाहर आ गए। इसके चलते बस कई फीट दूर तक बिना टायर के घिसटती चली गई। बताया जा रहा है कि ये अजीबो गरीब सड़क हादसा उस समय हुआ, जब बस यूनिवर्सिटी के छात्रों को कॉलेज ले जा रही थी।

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र पासिंग- MH34 AB 8055 नंबर वाली बस के दोनों टायर सड़क पर दौड़ते समय अचानक निकलकर बाहर आ गए। हादसे में बस सवार कई छात्रों को गंभीर चोटें तक आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को अयोध्या नगर इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हादसे की जानकारी सामने आने के बाद NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने एक तरफ तो बस संचलक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की तो वहीं दूसरी तरफ शासन-प्रशासन पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, कुछ दिन पहले ही शहर में हुए बस हादसे के बावजूद शासन-प्रशासन की नींद अबतक नहीं खुल सकी है। राजधानी में बिना फिटनेस की सैकड़ों स्कूल-कॉलेज बसें धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे छात्रों के साथ साथ आम जन की जान खतरे में पड़ी है।
रवि परमार ने आरोप लगाया कि, सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संचालक और बस संचालक ने जानबूझकर बिना तकनीकी जांच कराए वाहन को छात्रों के परिवहन में लगा रखा है, जो गंभीर आपराधिक लापरवाही है। जबकि, हालही में शहर में इतना गंभीर हादसा हुआ है, जिसमें 5-6 लोग घायल हुए और एक डॉक्टर युवती का जान तली गई है। इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन की ओर से अन्य वाहनों की सघन जांच के बजाए खानापूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि, ऐसी घटनाओं से स्पष्ट है कि, प्रशासनिक निगरानी पूरी तरह से विफल हो चुकी है।

NSUI की मांग…

-सेल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संचालक और बस संचालक पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
-राजधानी में चल रही सभी स्कूल-कॉलेज बसों की फिटनेस जांच तत्काल की जाए।
-बिना फिटनेस के पाए जाने पर संबंधित संस्थानों और बस संचालकों के लाइसेंस रद्द किए जाएं।
-सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया जाए कि केवल फिटनेस प्रमाणित वाहनों का ही प्रयोग करें।

राज्यस्तरीय आंदोलन की चेतावनी…

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने चेतावनी दी है कि, अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई राज्यस्तरीय आंदोलन करेंगे। किसी भी शर्त पर छात्र हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000