दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत

शाहजहांपुर। मंगलवार रात शाहजहांपुर के कटरा-जलालाबाद मार्ग पर चंदौखा गांव के सामने एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। अज्ञात वाहन ने एक टैंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चला रहे जितेंद्र कुमार और उनके दो मासूम बेटों की मौत हो गई। वहीं, पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती, रामलीला मैदान निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार उर्फ बनारसी पेशे से टैंपो चालक थे और किराये पर वाहन चलाते थे। कुछ दिन पहले वह अपनी पत्नी रागिनी उर्फ रंजना (32), 11 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ, पांच माह का बेटा वीर और तीन वर्षीय बेटी अनन्या के साथ अपनी ससुराल कांट के कमलनैनपुर गांव आए थे। यहां पत्नी की नसबंदी कराई गई थी।

मंगलवार देर रात करीब 10 बजे जितेंद्र अपने परिवार को लेकर साढू विपिन के घर मदनापुर से बरेली लौट रहे थे। रास्ते में चंदौखा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि जितेंद्र, सिद्धार्थ और मासूम वीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी रंजनी और बेटी अनन्या गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही मदनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टैंपो से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जितेंद्र और दोनों बेटों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसपी राजेश द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मां-बेटी का हालचाल लिया और आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000