50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार

50 से अधिक लोगों का कातिल, 7 मामलों में उम्रकैद, एक मामले में फांसी की सजा पाने वाला खूंखार डॉक्टर डेथ के नाम से मशहूर अलीगढ़ के डॉक्टर देवेंद्र शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया है। 67 साल के डॉक्टर देवेंद्र शर्मा को राजस्थान के दौसा से पकड़ा गया है। यहां वह पुलिस से छिपकर संत की वेशभूषा में रह रहा था। वह पुजारी के तौर पर यहां रहकर पुलिस को चमका देने की पूरी कोशिश कर रहा था। वह यहां एक आश्रम में रहकर लोगों को दवाई भी देता था। मगर कई राज्यों की पुलिस और क्राइम ब्रांच उसके पीछे लगी हुई थी और वह अब पकड़ा गया है।

डॉक्टर डेथ कितना खूंखार है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसने जिन-जिन लोगों को मारा, उनमें से कई शवों को पुलिस बरामद ही नहीं कर पाई। दरअसल ये कासगंज की हजारा नहर में मगरमच्छों के आगे शवों को फेंक देता था और मगरमच्छ शवों को खा जाते थे और पुलिस शव बरामद ही नहीं कर पाती थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस पूछताछ में इसने बताया था कि जब हत्याओं का आंकड़ा 50 पार कर गया तो इसने गिनती ही छोड़ दी। इसने कितने लोगों को मारा, इसका कोई आंकड़ा इसके पास नहीं है।

किडनी रैकेट का मास्टरमाइंड और सीरियल किलर डॉक्टर डेथ…

साल 1995 से लेकर 2004 तक डॉ देवेंद्र शर्मा ने अपने कारनामों से देश को हिला दिया था। ये आयुर्वेदिक डॉक्टर देश के किडनी रैकेट का बड़ा मास्टरमाइंड था और सीरियल किलर भी बन चुका था। आरोप है कि साल 2002 से लेकर 2024 तक इसने कई टैक्सी ड्राइवरों, ट्रक डाइवरों का अपहरण किया और उनकी हत्याएं की। उनके शवों को ठिकाने लगाने के लिए इसने शवों को मगरमच्छा के आगे डाल दिया। जांच में सामने आया था कि इसने 125 लोगों का अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था. इसके खिलाफ दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में कई केस दर्ज थे।

पैरोल के बाद फरार हो गया था डॉक्टर डेथ…

दरअसल डॉक्टर देवेंद्र को जून 2023 में 2 महीना की पैरोल दी गई थी, लेकिन डॉक्टर देवेंद्र पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद भी जेल नहीं गया। वह फरार हो गया। वह राजस्थान में पुजारी बनकर छुप कर रहने लगा. पिछले 9 महीने से दिल्ली क्राइम ब्रांच इसके पीछे लगी हुई थी। अब इसे राजस्थान के दौसा से पकड़ लिया गया।

अलीगढ़ का रहने वाला है डॉक्टर डेथ…

बता दें कि डॉक्टर डेथ यानी देवेंद्र शर्मा अलीगढ़ का रहने वाला है। उसके पिता बिहार के सिवान में फार्मा कंपनी में काम करते थे। डॉ देवेंद्र ने बीएएमएस किया और फिर राजस्थान में अपना क्लिनिक शुरू किया। इसके बाद ये किडनी रैकेट में शामिल हो गया और फिर इसने जुर्म की दुनिया में ऐसा कदम रखा, जिसने जान उस समय पूरा देश हैरान रह गया। बता दें कि इसकी पत्नी और बच्चों ने भी इसे छोड़ दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000