भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद में पिछले करीब आठ साल से पनप रही चुनावी रंजिश में विरोधी ने नौ लाेगों का गैंग बनाकर भाजपा पार्षद पर चार दिन पहले अवैध पिस्टल से फायर कर दिया। मामले में नौ के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों के पैर में गोली लगी है।

थाना दक्षिण के मोहल्ला नई बस्ती निवासी देशदीपक यादव वर्तमान में भाजपा से पार्षद हैं। चार दिन पहले कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़े होकर पार्षद पर फायर कर दिया था। जिसमें बाल-बाल बच गए। पार्षद ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी के निर्देशन में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह, एसओजी प्रभारी अमित तोमर, एसआई सिंहराज सिंह, मोहम्मद नफीस आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे।

मंगलवार रात एक बजे सूचना मिली कि बिहारीपुर से लालऊ की ओर कुछ बदमाश गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस और एसओजी ने बिहारीपुर-लालऊ मार्ग पर चेकिंग करने लगी। तभी कुछ संदिग्ध लोग पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन के पैर में गोली लगी और लहूलुहान होकर गिर पड़े। जबकि छह आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मयंक उर्फ सचिन निवासी कुआं वाली गली नई बस्ती, रोहन यादव कोटला रोड नई बस्ती, अमन पंडित नई बस्ती के रूप में हुई।

साल–2017 से शुरू हुई थी रंजिश…

पुलिस के अनुसार मयंक उर्फ सचिन का भाई साल-2017 में देशदीपक यादव के विरोध में चुनाव लड़ा था। तभी से वह रंजिश मानने लगा था। मयंक ने ही पूरी घटना की साजिश रची थी। आरोपी पार्षद की हत्या का मन बना चुके थे। मौके के इंतजार में थे। मौका मिलने पर उन्होंने फायर भी किया।

इनकी तलाश में दी जा रही दबिश…

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले नौ बदमाश थे। जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। अमन, आकाश, प्रदीप, इलू, आकाश कश्यप, दिलीप उर्फ पीटर की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस कुछ बदमाशों के करीब भी पहुंच चुकी है।

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि भाजपा पार्षद पर हथियार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को दक्षिण पुलिस व एसओजी ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। तीनों के पैर में गोली लगी हैं। तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। फरार छह आरोपियों की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000