दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत

कर्नाटक में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगोली के पास एक कार और बस के बीच जोरदार टक्कर होने से यह हादसा हो गया। एसयूवी कार सोलापुर जा रही थी, इस दौरान वह मुंबई-बल्लारी बस से जा टकराई। एसयूवी में सवार पांच यात्री और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई थी। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके सी आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई, जिसके बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद वहां लोग जुटना शुरू हो गए। हाल के महीनों में कर्नाटक में सड़क हादसों में कई लोगों ने अपनी जान गंवानी पड़ी है।

8 मई को हावेरी जिले में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा ब्यादगी तालुक के मोटेबेन्नूर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुआ था, जब एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी। इसके अलावा, 4 जनवरी को कर्नाटक के गडग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा गडग जिले के हुलाकोटी गांव के पास हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000